परिसीमन व वोटर लिस्ट का प्रकरण पहुंचा हाईकोर्ट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पार्षद पद के उम्मीदवार अभिनव पाण्डेय ने वोटर लिस्ट की कमियों को किया उजाकर

अयोध्या। झूलेलाल वार्ड में परिसीमन व वोटरलिस्ट में सामंजस्य की कमी को लेकर उच्च न्यायालय में पार्षद पद के उम्मीदवार अभिनव पाण्डेय ने याचिका डाली थी। अभिनव पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट ने माना की वोटर लिस्ट में जो कमियां है वह सही करने योग्य है। इसके साथ में कोर्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी को यह निर्देश दिया है कि वह आपत्तियों पर व्यापक रूप से विचार करते हुए कानून के अनुसार निर्णय ले।

अभिनव ने बताया कि वह काफी दिनों से क्षेत्र में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं परन्तु प्रशासन द्वारा वोटर लिस्ट जारी की गयी तो परिसीमन व वोटर लिस्ट में आपस में कोई ताल

मेल नहीं मिला। सीधे 1500 लोगों का क्षेत्र लगभग 2 मोहल्ला नगर वार्ड से गायब मिला। यह क्षेत्र विवेकानंद वार्ड से जुड़ा मिला जो विवेकानंद वार्ड के परिसीमन में है ही नहीं। जिसके लिए जिलाधिकारी को दो बार प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को यह प्रार्थना पत्र अग्रसारित भी किया परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा जहां से यह आदेश हुआ हे।

 

इसे भी पढ़े  रील की दिल्लगी बना रही दिमाग़ का दही : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya