ब्राह्मण समाज का हित सपा में सुरक्षित : कुशल तिवारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूर्व सांसद ने चौपाल लगाकर मांगा सपा के लिए वोट

अयोध्या। सोमवार को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व सांसद पंडित भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ने अयोध्या विधानसभा में विभिन्न जगहों पर कई चौपालों को संबोधित कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन को विजई बनाने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

इस मौके पर उन्होंने कहा की मौजूदा समय में जिस तरह से ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न हो रहा है लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है उसका एक-एक हिसाब ब्राह्मण समाज चुनाव में लेगा, उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज का हित केवल समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि इस मौके पर चाणक्य परिषद के पदाधिकारी सहित प्रदेश उपाध्यक्ष जय शंकर पांडे, आशीष पांडे दीपू, अवनीश पांडे,पंकज पांडे, पवन तिवारी, रिशु पांडे, राजीव त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, राम बल्लभ पांडे, कुंटी अवस्थी अवस्थी, अल्केश चतुर्वेदी, नीरज मिश्रा, इत्यादि लोग मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़े  मऊशिवाला का एमआरएफ सेंटर प्रतिदिन करेगा 10 टन कूड़ा निस्तारण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya