नवजीवन आरोग्यं पंचकर्म चिकित्सालय का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

आयुर्वेद भारत की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति : डॉ. मदन गोपाल बाजपेई

मिल्कीपुर । नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला में गुरुवार को नवजीवन आरोग्यं पंचकर्म चिकित्सालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गुरु आयुष मंत्रालय के डॉ. मदन गोपाल बाजपेई रहे। उन्होंने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में डॉ. मदन गोपाल बाजपेई ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा पद्धति है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक और भागदौड़ भरे जीवन में लोग विभिन्न रोगों से ग्रसित हो रहे हैं, ऐसे में आयुर्वेदिक उपचार पद्धति न केवल रोगों का उपचार करती है, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आयुर्वेद को अपनाएं और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। अस्पताल के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नवजीवन आरोग्यं पंचकर्म चिकित्सालय में पंचकर्म सहित विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सालय क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, क्योंकि अब गंभीर एवं जटिल रोगों के लिए दूरदराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग की निदेशक श्रीमती रेनू व श्रीपूर्णा आयुर्वेदिक के संस्थापक डॉ. राजेश बरनवाल सहित संजय तिवारी, आनंद सिंह मिंटू, आजाद सिंह, आशुतोष सिंह एवं श्याम नारायण पाठक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने चिकित्सालय के शुभारंभ पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya