शादी की खुशी मातम में बदली, घर में फैल गया मातमी सन्नाटा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एक की मौत तीन गम्भीर रूप से झुलसे मेडिकल कालेज रेफर


सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने सब कुछ जला कर राख कर दिया। घर में बिटिया की शादी की खुशी आने से पहले मौत का मातम फैल गया। आग की भेंट चढ़कर माँ की मौत हो गयी तो शादी का जोड़ा पहनने से पहले ही लड़की, इसका भाई और भतीजा जलने से गम्भीर हालत में भर्ती है।

शादी का सामान सहित गृहस्थी नकदी सब राख हो गयी। गांव में मातमी सन्नाटा फैला है। सोमवार की आधी रात सामने आयी हाजीपुर में आग की जो घटना लोगों ने देखा व सुना अब तक नहीं देखा था। जंहा देखते ही देखते एक क्षत्रिय परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गयी और माँ की मौत हो गयी। शादी की मेहँदी रचाने से पहले कन्या जल कर भाई व भतीजे के साथ अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच झूल रही है। बताते है गांव निवासी स्व0 सभाजीत सिंह की पुत्री रोमी सिंह की शादी 16 फरवरी को तय थी। इस दिन बारात आनी थी। इसकी तिलक का आयोजन 10 फरवरी को सम्पन्न कराने के लिए परिजन जो दिल्ली में रहते थे वह गांव सोमवार को ही आये थे।

कहीं सम्बन्धों में निमंत्रण था तो चले गये। रात में भोजन आदि करके वापस लौटे और अपने अपने कमरों में सो गये। घर मे लाइट न होने से कडुआ तेल का दीपक जला कर रखा गया था। लोगों का कहना है कि आग भी शायद इसी दीपक से घर मे लग होगी सभी लोग सो रहे थे। और जब तक लोग कुछ समझ पाते सारी गृहस्थी शादी का सामान लाखों की नगदी सहित जल कर राख हो गयी। इसकी चपेट में आकर रोमी की माँ इंगलेश 58 वर्ष की जल कर मौत हो गयी।आग की चपेट में आकर रोमी 26 पुत्री स्व सभा जीत सिंह व इसके भाई राज प्रताप सिंह 38 वर्ष व भतीजा ऋषभ 8 वर्ष की भी जलने से हालत गम्भीर है।

इसे भी पढ़े  चौक के चारों द्वार का हो रहा सौंदर्यकरण

इन्हें इलाज के लिये लखनऊ रेफर किया गया है। गांव में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है। लोगों की जुबान पर एक ही बात है कि आखिर आग लगी तो कैसे? जिसका उत्तर किसी के पास नहीं है। गांव के सन्नाटे को भंग करने के लिए सगे संबंधियों के साथ सहानुभूति प्रकट करने वालों की भीड़ जमा होने लगी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya