सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त : अमित जायसवाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महानगर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन सृजन अभियान के तहत की बैठकें

अयोध्या। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा वार्ड स्तर पर संगठन के विस्तार, संविधान पर मंडरा रहे खतरे और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत सदर बाजार एवं माँ पाटेश्वरी वार्ड में वार्ड स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। सदर बाजार बैठक की अध्यक्षता महानगर महासचिव रामनाथ शर्मा, तथा मां पाटेश्वरी वार्ड की बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने की । संचालन महानगर सचिव विजय यादव ने किया।बैठकों में मुख्यअतिथि के रूप में महानगर प्रभारी अमित जायसवाल तथा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम उपस्थित रहे।
महानगर प्रभारी अमित जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और संविधान को कमजोर करने की साजिशें देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश के गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, युवा और महिलाएं भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, मगर सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में व्यस्त है महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान बचाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है तब से महंगाई और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है दैनिक जरूरत की समान पर सरकार जरूरत से ज्यादा टैक्स लग रही है, जिससे महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, विजय श्रीवास्तव ,सविता ,रामनाथ शर्मा, विजय यादव, हामिद अली, देवव्रत शर्मा, बाबू ,इमरान खान ,कृष्णा यादव, हर्ष यादव ,सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya