जल बचेगा तभी बचेगी पीढ़ी : रामचंद्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामलगन शुक्ला अमृत सरोवर की आधारशिला रखी

रुदौली ।आजादी के पूर्ण हुए 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सरकार हर जिले में 75-75 मृत सरोवर का निर्माण करा रही है। क्योंकि जल बचेगा तभी पीढ़ी बचेगी जिसकी चिंता केंद्र और प्रदेश सरकार को है।
यह कहना है रुदौली विधायक रामचंद्र यादव का। वे रविवार को क्षेत्र के पकड़िया गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामलगन शुक्ला अमृत सरोवर की आधारशिला रखने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे।

उनके साथ एसडीएम स्वप्निल यादव, बीडीओ अखिलेश कुमार गुप्ता, प्रधान अर्जुन यादव, भाजपा नेता वीरेंद्र शर्मा, आजाद विजय सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान अर्जुन यादव ने बताया कि पकड़िया गांव में स्वतंत्रता सेनानी राम लगन शुक्ला के नाम पर तालाब का नामकरण किया गया। मनरेगा के तहत इस अमृत सरोवर का निर्माण हो रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारीकुमार बंसल, तकनीकी सहायक महेश प्रताप सिंह, सचिव प्रेमनाथ सिंह, अंकुर यादव, हरिशरण दुबे, धनीराम एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद। वहीं भौली में भी प्रधान नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विधायक व अफसरों ने किया अमृत सरोवर का शिलान्यास किया।

इसे भी पढ़े  नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने ग्रहण किया कार्यभार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya