अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके में जमीनी विवाद में हुए भूपेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहा चौथा आरोपी भी रविवार को पुलिस के शिकंजे में आ गया।एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान आयुष वर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश काजीपुर गाडर को रविवार को दोपहर में सेवागंज बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में पहले ही तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
चौथे आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी हुई थी।बताते चले कि बीते रविवार को जमीनी विवाद में अंकारीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।मामले में भूपेंद्र सिंह के बड़े भाई यतेंद्रसिंह की तहरीर पर काजीपुर गाडर निवासी चंद्रप्रकाश वर्मा व उसके तीन पुत्रो चन्द्रगीत उर्फ लकी,अमित कुमार व आयुष वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।बीते 5मार्च को चन्द्रप्रकाश वर्मा,चन्द्रगीत व अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आयुष की तलाश में जुटी हुई थी।एसओ ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।