सिनेमा हॉल मॉल ऑफ अवध में 150 महिलाओं को दिखाई फिल्म छावा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महिला दिवस पर वशिष्ठ फाउंडेशन की अनूठी पहल


अयोध्या। भारतीय संस्कृति के प्रति महिलाओं में प्रेम भाव जागृत करने के लिए वशिष्ठ फाउंडेशन शैक्षिक सामाजिक एवं वेलफेयर ट्रस्ट ने शनिवार को महानगर क्षेत्र की महिलाओं को छावा फिल्म दिखाया। मौका था महिला दिवस का। फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने शहर के प्रतिष्ठ सिनेमा हॉल मॉल ऑफ अवध में दोपहर के शो को देखा और फिल्म के माध्यम से इतिहास के स्याह अध्याय से रूबरू हुईं।

फिल्म मराठा साम्राज्य के अगवा रहे संभाजी के साथ की गई औरंगजेब की क्रूरता पर आधारित है। फिल्म देखने वाली महिलाओं ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर फाउंडेशन की ओर से की गई पहल अनूठी है। इसके लिए फाउंडेशन की सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी बधाई की पात्र हैं। फिल्म देखने से संभाजी के बलिदान का भान होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा की।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की तरक्की, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मविश्वास की बहाली की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहना चाहिए।

इस मौके पर पार्षद सुमन यादव, अर्चना श्रीवास्तव, मिथिलेश मिश्रा, गरिमा मौर्य, मनीषा यादव, डॉ. आभा सिंह, चेतना आजाद, सरिता वर्मा, रेखा चौधरी, शकुंतला गौतम, ममता श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, सीमा गौतम, गीता शुक्ला, एकता भटनागर, बिंदु सिंह आदि की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya