धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पूजा समितियों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा

अयोध्या। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से श्रद्धा के चरमोत्कर्ष के साथ संपन्न हुआ. इसी क्रम में पूजा समितियों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मनोहारी झांकियों के प्रदर्शन के साथ श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाएं शामिल रही। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि लगभग तीन दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल नगाड़े बजाते हुए भक्ति की धुन में नाचते हुए भगवान के भक्त बालक बालिकाएं वृद्धजन और महिलाओं ने चौक, रिकाबगंज, नियावाँ, कैंट के रास्ते गुप्तार घाट पहुंच कर प्रतिमाओं का विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न किया.शोभा यात्रा में शामिल रहे भक्तों का पूरे नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया. केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति द्वारा सुभाष नगर कार्यालय पर शोभा यात्रा का समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत और प्रसाद वितरण किया गया

स्वागत करने वालों में समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में गगन जायसवाल, प्रेम नाथ राय, जेएन चतुर्वेदी, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, विवेक साहू, रोहित अग्रवाल, शिवजी गौड़, बजरंगी साहू, रोहिताश चंद्र राजू, संजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, अमित कनोजिया, चंदन गुप्ता, अंकुश गुप्ता, मुन्ना यादव, अरुण अग्रहरी, मोहित गुप्ता, तरुण गुप्ता डंपी,अंश कुमार, अभिषेक, संदीप वैश्य आदि शामिल रहे

मरी माता मन्दिर पर भण्डारे का हुआ आयोजन


अयोध्या। नाका तिराहा स्थित श्री मरी मन्दिर में प्रातःकाल में ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। सर्वप्रथम मन्दिर के पुजारी श्री चंचलदास द्वारा कान्हा को मक्खन का भोग व आरती-हवन पूजन के साथ छोला चावल का भी भोग लगाकर बड़ी धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि सी0ओ0 शैलेन्द्र सिंह, एस0पी0 ग्रामीण अतुल सोनकर ने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती पूजा किया और भक्तों में प्रसाद बाँटा।

इसे भी पढ़े  अयोध्या को सोलर सिटी बनाने में नगर निगम तल्लीनः गिरीशपति त्रिपाठी

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेश पाण्डेय, झन्नू महाराज, उग्रसेन मिश्रा, अवधेश तिवारी, अंकुर खरे, संतोष तिवारी, रामजी पाण्डेय, रामलाल, राजेन्द्र यादव, शिवा, सन्नी, अजय, भोला सोनकर, आकाश, विकास, शालू, प्रेम गुप्ता, मोहन संगतानी आदि शामिल रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya