किसान के बेटे ने यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अभिषेक यादव ने बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 97.67 प्रतिशत अंक, गांव में खुशी का माहौल

रुदौली। अयोध्या जनपद मुख्यालय के पश्चिमी छोर पर स्थित रुदौली तहसील के ग्राम सभा अशरफपुर गंगरेला गांव निवासी अभिषेक यादव यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा पास कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर माता पिता सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। अभिषेक यादव ने बोर्ड परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

आज पूरे गांव में खुशी का माहौल है बेटे की कामयाबी से गदगद पिता सन्तोष यादव पूरे गांव में मिठाई बांट रहे है। बता दें कि अभिषेक यादव एक किसान परिवार से उनके पिता संतोष यादव एक किसान है और एक निजी विद्यालय में अध्यापक भी है एवं इनके पिता रामसुफल यादव सेवानिवृत डाक कर्मी थे।अभिषेक ने बताया कि वह प्रतिदिन 6,7 घंटे पढ़ाई करता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों और अपने माता पिता के कुशल मार्ग दर्शन को दिया है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अभिषेक यादव प्रत्येक कक्षा में टॉप किया है और आज विद्यालय के इतिहास में पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा में यूपी में दूसरा स्थान मिला है और यह हमारे विद्यालय में कक्षा चार से पढ़ाई कर रहे हैं।पिता संतोष यादव ने बताया कि हम पहले स्थान की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका अभिषेक यादव सरल और मधुर स्वभाव भी इस सफलता एक मुख्य कारण हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya