उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विधायक ने दिव्यांगों को वितरित किए ट्राई साइकिल व उपकरण

रूदौली। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से गुरुवार को विकास खंड मुख्यालय मवई में आयोजित शिविर में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव व ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी ने दिव्यागों को 55 ट्राई साइकिल,8 ह्वील चेयर 5 स्मार्ट केन ,3 जोड़ा बैशाखी वितरित किया। उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।वही कई दिव्यांगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। विकास खंड मवई मुख्यालय में गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी द्वारा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित किए।इसके लिए सुबह से ही दिव्यांग और उनके परिजन मुख्यालय पर जुटने लगे।


इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि दिव्यागों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।भाजपा सरकार दिव्यागों के समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।सरकार ने पेंशन की राशि बढ़ाने का काम किया है।विधायक ने कहा कि दिव्यागों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दिव्यागों को सक्षम शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दे रही है।वे अपने को असहाय न समझे। उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग शारिरिक रूप से 80 प्रतिशत चलने में असमर्थ है।इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर निर्मल शर्मा,राजेश यादव,भानु यादव,सुनील मिश्र,शंकर दयाल साहू समेत दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद थे।

दर्जनों दिव्यांग उपकरण से रहे वंचित

-शिविर में उन्हीं दिव्यागों को उपकरण दिए गए जिनके रजिस्ट्रेशन पहले हो चूके थे। ऐसे में दर्जन भर ऐसे भी दिव्यांग उपकरण से वंचित रह गए जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए। हालांकि कुछ दिव्यागों ने विधायक से भी निवेदन किया लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद बिना उपकरण के ही निराश होकर वापस घर चले गए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya