दिखा ईद का चांद, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया रूट मार्च


अयोध्या। खुशियों के पल ईद का चांद दिखते ही जिले में उल्लास का माहौल उत्पन्न हो गया। चांद देखने के साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस बीच ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए एक दिन पहले ही ईदगाहों व मस्जिदों की विशेष साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम भी पूरा कर लिया गया। एक माह तक पवित्र रमज़ान में अल्लाह की इबादत करने के बाद रविवार देर शाम लोग अपनी-अपनी छतों व मैदानों में पहुंचकर चांद देखने की कोशिश में लग गए। जैसे ही चांद का दीदार हुआ, लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई, तो लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की बधाई देनी शुरू कर दी।

वरिष्ठ शिया धर्मगुरु वसीका अरबी कॉलेज से जुड़े मौलाना नदीम रजा ने कहा कि एक माह तक अल्लाह की इबादत करने के बाद यह शुक्र अदा करने का समय है। उन सभी को चाहिए कि न सिर्फ अल्लाह का शुक्र अदा करें। बल्कि कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे महीने भर की गई इबादत बेकार हो जाए। मौलाना वसी हसन खां ने कहा कि पर्व की खुशियां मनाते समय इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्यों के चेहरे पर भी मुस्कान हो। मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि ईद के दिन नमाज से पहले फितरा निकालना ज़रूरी है। फितरे की रकम समय रहते आर्थिक रूप से कमजोर परिवार तक जरूर पहुंचा दें, जिससे वो भी पर्व की खुशियां मना सकें।

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या के उप सभापति चुने गए राजेश गौड़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा पुलिस बल के साथ चैत्र नवरात्रि व ईद के दृष्टिगत शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था सदृढ़ बनाने हेतु सिविल लाईन, चौक, रिकाबगंज, आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रूट मार्च/पैदल गस्त किया गया तथा आम जन से त्योहारों को शांति पूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने तथा किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई व ड्युटी पर तैनात कर्मचारीगण को चेक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

अयोध्या जिले के आसपास शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ईद गाहों/मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज का समय

  • ईदगाह सिविल लाइन 8:30
  • जामा मस्जिद पुख्ता सराय चौक तरकारी मंडी 8.00
  • मस्जिद पुलिस लाइन 8.00 बजे
  • मस्जिद गुदड़ी बजाज़ा चौक 7.30
  • मस्जिद जिन्नूरैन मुकेरी टोला शेर वाली कोठी रकाब गंज 7.45
  • मदनी मस्जिद मुगलपुरा। 8.00
  • तारा ईदगाह रानो पाली. 9.00
  • शाह मदार शाह मस्जिद 9.00
  • मस्जिद आलमगिरी दोराही कुआं अयोध्या धाम 8.30
  • मस्जिद क़ाज़ी कुतबा सटहटी अयोध्या धाम 8.00
  • मस्जिद बेगम बिर्लास अयोध्या धाम 8.30
  • मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्ग द्वार अयोध्या धाम 8.00
  • मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम 7.30
  • ईदगाह चिर्रा मोहम्मदपुर 8.00
  • ईदगाह मंगलसी सोहावल 8.00
  • ईदगाह बवां बाजार कुमारगंज 9.00
  • ईदगाह दर्शननगर 8.30 बजे
  • मस्जिद मलंग शाह रोडवेज सिविल लाइन-9.30
  • मस्जिद पालकीखाना 7.15
  • ईदगाह जगनपुर – 7.30 बजे
  • मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ 8.00
  • मस्जिद क़ुबा मुहल्ला नियावां 8.00
  • जामा मस्जिद इमाम बाड़ा जवाहर अली खान 10.00
  • मस्जिद बज़्मे सलात राठ हवेली 9.00
  • मोती मस्जिद मुगलपुरा 10.00
  • वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक घंटा घर 10-30
  • मस्जिद खजूर गुदड़ी बाजार 11.00
  • मस्जिद मोहम्मदी वजीरगंज 8:00
  • मदनी मस्जिद मुगलपुरा 8.00
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya