डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आवासीय/अनवासीय भवनों में साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मंगलवार को शासन के निर्देश के क्रम कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों यथा- अपर जिलाधिकारी नगर, प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, नजारत, निबंधन, आपदा प्रबन्धन आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित आवासीय/अनवासीय भवनों में साफ सफाई की स्थिति, जन सामान्य के लिए बैठने, पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, भवन मरम्मत, साफ-सफाई आदि की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में निर्देश दिया कि अभिलेखों को क्रमानुसार रखा जाए और फाइलों को सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही फर्नीचर यदि खराब पाये गये हैं उन्हें दुरुस्त कराने अथवा नए फर्नीचर की व्यवस्था कराएं जाने के निर्देश दिए। जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने परिसर में कई स्थानों पर विद्युत तारों को सुनियोजित करने तथा खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ठीक कराने के निर्देश संबंधित को दिए। शौचालयों का निरीक्षण करते समय उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से प्रत्येक दिवस में दो बार शौचालयो की साफ सफाई कराई जाए।

महिला और दिव्यांग शौचालयों के लिए जो व्यवस्थाएं हैं वह सुनिश्चित कराई जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही कूड़ा-करकट रखने के लिए उचित स्थान पर डस्टबिन रखी जाए। आमजन के बैठने की व्यवस्था ठीक रखी जाए। स्वच्छ पेयजल सभी कार्यालय में सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सहित संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहें।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya