-निर्माण कार्य में तेजी लाने व विवादित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश
अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर योगानन्द पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि० सत्यपाल सिंह, सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि० विपिन कुशवाहा, अधिशासी अभियन्ता संचय शुक्ला, सहायक अभियन्ता अवधेश चौधरी, सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड प्रथम जल निगम (नगरीय) विपिन वर्मा, उप परियोजना प्रबन्धक रोहित अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के दौरान-
1. चैनेज 14.800 से 25.393 के मध्य मार्ग के निर्माण का कार्य लगभग 3.300 किमी0 लम्बाई में (कैन्टोमेन्ट क्षेत्र 5.100 किमी० छोड़कर) ग्रेनुलर स्तर तक पूर्ण करा लिया गया है। शेष बचे भाग में रिटेनिंग वॉल, ड्रेन/डक्ट, सब-बेस व ग्रेनुलर कार्य प्रगति पर है। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि० अयोध्या द्वारा अवगत कराया गया कि मार्ग के किमी0 17.800 (दायीं ओर) पर बाउण्ड्रीवॉल एवं मंदिर के प्रभावित भाग के विस्थापन हेतु निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह भी अवगत कराया गया कि मार्ग के चैनेज-21.600 (दायीं ओर) पर श्री अरूण निषाद का पुर्नव्यवस्थापन हेतु भुगतान किया जा चुका है, परन्तु ध्वस्तीकरण हेतु विरोध किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि मार्ग के दोनों तरफ शेष बचे ड्रेन/डक्ट निर्माण का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर डी०बी०एम० स्तर तक का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्देशित किया गया कि उक्त चैनेजों पर शेष विवाद सम्बन्धी प्रकरणों को उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से जल्द से जल्द निस्तारित कर मार्ग निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
2. अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-३, लो०नि०वि० द्वारा बताया गया कि मार्ग के चैनेज 22.200 के दायीं तरफ स्थित श्री विघ्नेश्वरनाथ मंदिर का इण्टर प्रीटेशन वॉल जो उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन द्वारा पूर्व में बनाया गया है, जिसको निर्माण के समय भी यू०पी०पी०सी०एल० को आर०ओ०डब्लू० को छोड़कर निर्माण किये जाने हेतु सूचना दी गयी थी। तदोपरान्त यू०पी०पी०सी०एल० द्वारा आर०ओ०डब्लू० के अन्दर इण्टरप्रीटेशन वॉल का निर्माण किया गया है, जिसको हटाया जाना अति आवश्यक है। अधिशासी इस पर जिलाधिकारी ने अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि० को निर्देशित किया गया कि प्रोजेक्ट मैनेजर, यू०पी०पी०सी०एल० से समन्वय स्थापित कर उक्त इण्टरप्रीटेशन वॉल को आर०ओ०डब्लू० से बाहर की ओर शिफ्ट कराना सुनिश्चित करें।
3. मार्ग के चैनेज-22+300 (दायीं ओर) पर अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि० द्वारा अवगत कराया गया कि भरतपुरी कालोनी मार्ग में प्रभावित हो रहा है, जिसको नगर निगम को विस्थापित करने हेतु अवगत कराया गया है एवं अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या द्वारा स्थलीय निरीक्षण भी कराया गया है। अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या से समन्वय स्थापित करते हुए अग्रिम आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
4. मार्ग के चैनेज-2+600 पर अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, द्वारा अवगत कराया गया कि मार्ग के दायीं ओर मंगल पाण्डेय चौराहे पर श्री बृजेश चन्द्र पाण्डेय व राजीव नरायण पाण्डेय का प्रकरण मा० उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जिससे कार्य बाधित है। श्री बृजेश चन्द्र पाण्डेय का भूमि अधिग्रहण हेतु नोटिफिकेशन स्तर तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी अग्रिम कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
5. मार्ग के चैनेज-9+600 से 9+950 (बायीं ओर) पर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3 द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि मार्ग के उक्त भाग में भूमि अधिग्रहण हेतु राजस्व लेखपाल के द्वारा पैमाइश का कार्य प्रगति पर है, जिसके पश्चात नियमानुसार भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जायेगी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारी, सदर, अयोध्या से समन्वय स्थापित कर प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।
6. मार्ग के चैनेज-10+120 (बायीं ओर) पर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3 द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीमती कमलेश यादव का प्रकरण मा० उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण कार्य बाधित है। शेष कार्य डी०बी०एम० स्तर तक का पूर्ण कर लिया गया है, मीडियन का कार्य एवं मीडियन में पोल लगाने का कार्य प्रगति पर है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि उक्त प्रकरण में पैरवी कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
7. मार्ग के चैनेज-10-080 (बायीं ओर) पर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3 द्वारा अवगत कराया गया कि श्री राजेन्द्र सिंह छाबड़ा की भूमि के नामान्तरण की कार्यवाही राजस्व विभाग द्वारा प्रक्रियाधीन है, जिसके पश्चात नियमानुसार बैनामें की कार्यवाही की जायेगी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारी सदर से समन्वय स्थापित कर प्रकरण को जल्द से जल्द निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।
8. मार्ग के चैनेज-10-480 (दायीं ओर) एवं चैनेज-10+950 पर अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3 द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर ध्वस्तीकरण कार्य किया जाना शेष है, जिस कारण स्थल पर ड्रेन/डक्ट का कार्य किया जाना शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि० अयोध्या को निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारी, सदर से समन्वय स्थापित कर उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
9. मार्ग के चैनेज-12+600 पर रामनगर घोसियाना क्षेत्र में चौड़ीकरण में प्रभावित रेलवे के बाउण्ड्रीवाल के विस्थापन हेतु रेलवे विभाग से एन०ओ०सी० हेतु रेलवे विभाग को प्रस्ताव प्रेषित है। जिसकी स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही दिनांक 13.02.2026 को की जा चुकी है। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित अधिकारी से वार्ता कर अग्रिम कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
10. श्री संचय शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) द्वारा अवगत कराया गया कि रेतिया, अफीम कोठी क्षेत्र, जनौरा एवं रामनगर घोसियाना क्षेत्र में सीवर मैनहोल राइजिंग का कार्य प्रगति पर है। अधिशासी अभियन्ता, जल निगम (नगरीय) को निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य को पूर्ण कर सीवर के हाउस कनेक्शन का कार्य शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।
11. मार्ग के चैनेज-13+550 से 14+800 पर अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, द्वारा अवगत कराया गया कि मार्ग के दायीं ओर 1.200 किमी० एवं बायीं ओर 0.700 किमी० डी०बी०एम० स्तर तक का कार्य पूर्ण है। शेष कार्य डब्लू०एम०एम० स्तर तक का पूर्ण कर लिया गया है, शेष बचे भाग को 2 से 3 दिनों में डी०बी०एम० स्तर तक का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या को निर्देशित किया गया कि उक्त चैनेज पर शेष बचे कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
12. अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, द्वारा अवगत कराया गया चैनेज-0+000 से 25+393 के मध्य मार्ग पर विद्युत सम्बन्धी कार्य प्रगति पर है। f गया कि अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड अयोध्या धाम, अयोध्या, अधिशा निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या से समन्वय स्थापित कर कार्यों का नियमित पयवक्षण करते हुए अतिशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।