नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 33 एमएलडी एसटीपी का मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्लांट की तकनीकी संरचना, सीवेज प्रवाह की वर्तमान स्थिति व कार्य के गति की ली जानकारी

अयोध्या। मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने बुधवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत अयोध्या में निर्माणाधीन 33 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार अधीक्षण अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) ज्ञानेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता, परियोजना से जुड़े अभियंता, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त ने प्लांट की तकनीकी संरचना, सीवेज प्रवाह की वर्तमान स्थिति तथा कार्य की गति की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस परियोजना में कुल 15 नालों को एसटीपी से जोड़ा जाना है, जिसमें से 8 नालों को इंटरसेप्ट कर एसटीपी से जोड़ दिया गया है। इससे लगभग 80 प्रतिशत सीवेज प्रवाह का उपचार अब इस संयंत्र के माध्यम से किया जा रहा है।शेष 7 नालों को नगर क्षेत्र में यूपी जल निगम (अर्बन) द्वारा निर्माणाधीन सीवर लाइन के माध्यम से एसटीपी से जोड़ा जाएगा, जिसका कार्य अंतिम चरण में है। यह कार्य अगस्त 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों ने आयुक्त महोदय को यह भी अवगत कराया कि प्लांट का ट्रायल रन 21 मार्च 2025 से प्रारंभ हो चुका है तथा एसबीआर तकनीक आधारित सभी ट्रीटमेंट यूनिट्स वर्तमान में सफलतापूर्वक क्रियाशील हैं।निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि बांधा क्षेत्र में स्थित अंतिम स्लूस गेट वाल्व को उच्च बाढ़ जलस्तर के कारण अभी तक स्थापित नहीं किया जा सका है। जल स्तर घटते ही इसे तत्काल स्थापित कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े  लूट-डकैती व धोखाधड़ी में सपा जिपं सदस्य समेत आठ गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त एसटीपी तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग को 400 मिमी ऊंचा करने का प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा है। निरीक्षण उपरांत आयुक्त महोदय ने परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी शेष कार्यों को नियत समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि अगस्त 2025 तक एसटीपी का पूर्ण संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि एसटीपी के क्रियाशील होने से सरयू नदी में अशोधित जल के प्रवाह को पूरी तरह रोका जा सकेगा, जो स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

टेम्पल म्यूजियम की भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण

अगले चरण में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने माझा जमथरा क्षेत्र में प्रस्तावित टेम्पल म्यूजियम हेतु चयनित भूमि का भी नगर आयुक्त, पर्यटन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल का बारीकी से अवलोकन कर वहां की भौगोलिक स्थिति, पर्यटन की दृष्टि से अनुकूलता तथा भविष्य की आवश्यकताओं का आंकलन किया। उ

न्होंने निर्देश दिए कि प्रस्तावित संग्रहालय स्थल के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं एवं इसकी योजना को मूर्त रूप देने हेतु सभी आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को संग्रहित करने हेतु यह टेम्पल म्यूजियम एक महत्त्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जो आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya