-उप जिलाधिकारी,सी ओ सदर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी निरीक्षक रौनाही सहित भारी पुलिस बल सीएचसी में मौजूद
सोहावल। शुक्रवार को दोपहर बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। उप जिलाधिकारी सविता देवी क्षेत्राधिकारी सदर योगेंद्र कुमार नायब तहसीलदार रेशू जैन प्रभारी निरीक्षक रौनाही संदीप सिंह के साथ महिला पुरुष दोनों पुलिस के जवान शाम तक सीएससी में कैंप करते रहे लेकिन उठे विवाद का समाधान किसी के पास नहीं मिला।
आरोप के अनुसार अरथर की निशा पत्नी विकास निवासिनी खम्हरिया कोमल पत्नी संजू इब्राहिमपुर दिवली और शीला पत्नी सिद्धार्थ निवासी करेरु को उनकी आशाओं ने केंद्र पर लाकर प्रसव के लिए भर्ती कराया। इन तीनों प्रसूताओं का आपरेशन होना था। केंद्र की प्रभारी डाक्टर अपर्णा कोहली की गैर मौजूदगी में सीएमओ के निर्देश पर रुदौली से पूर्व प्रभारी डाक्टर फातिमा को बुलाया गया। इनके आने से ही यहां की आशा बहुओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। आपरेशन करने से डाक्टर फातिमा को मना किया ना मानने पर अस्पताल में बंद करने की बात कही।
विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जा पहुंचे। देर शाम तक एक तरफ आशा बहु ओं ने मोर्चा संभाल रखा। वहीं दूसरी तरफ कमरे में बैठकर सारे प्रशासनिक अधिकारी आपस में बातचीत करते दिखाई पड़े। इस बीच भरती लेने आई प्रसूताओं के परिजनों ने अपने एक मरीज को रुदौली अस्पताल की ओर ले जाने का रुख किया। दूसरी परसूता अपने घर चली गयी।
तीसरी नार्मल डिलीबरी के इंतजार में रही। पूछे जाने पर स्थिति की जानकारी देने में मुख्य चिकित्साधिकारी सुशील कुमार बानियान भी असमर्थ रहे। इन्होंने बताया कि अभी हालात समझने और सामान्य करने में कुछ समय लगेगा। पूछे जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकार योगेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।