सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निदेशक सूचना ने दिलाई शपथ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
लखनऊ। सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार ( को सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर निदेशकने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कार्मिकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की  जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में  कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष)  शशांक शेखर शुक्ल(उपाध्यक्ष) राज कुमार (महामंत्री)  बृज मोहन पान्डेय (संयुक्त मंत्री)  शुभम चौहान (संगठन मंत्री) शिव शंकर पाण्डेय (प्रचार मंत्री) मो0- सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष) उमेश कुमार (ऑडिटर) आनन्जय (सदस्य) राजेश कुमार भारती (सदस्य) पंकज यादव (सदस्य) प्रवीन दुबे (सदस्य) राशि सक्सेना (सदस्य) पंकज पाल(सदस्य) कार्यकारिणी की सदस्यों की ओर से श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी श्री अमित यादव, सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला के देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी  संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक श्री सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा,  संजय कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya