बंगाली भाषी लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ भाकपा ने मनाया विरोध दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सौंपा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दिवस मनाया गया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार नगर को सौंपा गया।

विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि बांग्लादेशी विदेशियों को भारत से हटाने के बहाने ज्यादातर भाजपा शासित राज्यों और केन्द्र सरकार बंगाली भाषी लोगों को जानबूझकर परेशान करने व उत्पीड़न करने की नीति अपना रही है।हाल ही में दिल्ली पुलिस ने बंगाली भाषा को बांग्लादेशी कहा है।

इसी तरह आसाम और पश्चिम बंगाल के कई बंगाली भाषी श्रमिकों को हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा, महाराष्ट्र और अन्य भाजपा शासित राज्यों में परेशान किया जा रहा है, हिरासत में लिया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है। आगे कहा गया कि यह भाजपा द्वारा बंगाली भाषी लोगों को निशाना बनाने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।

बंगाली भाषा एक भारतीय भाषा है, जिसकी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा पर सभी भारतीय गर्व करते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि इस उत्पीड़न को तत्काल रोका जाए और बंगाली भाषी भारतीयों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला सचिव राम तीर्थ पाठक, वरिष्ठ भाकपा नेता सूर्यकान्त पाण्डेय, सहायक सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अयोध्या प्रसाद तिवारी, बद्री प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, जदुनाथ कनौजिया,राम सनेही यादव, घनश्याम यादव आदि शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya