मण्डलायुक्त ने राम की पैड़ी व गुप्तार घाट की निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-रामनवमी से पहले अयोध्या में पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य


अयोध्या। मण्डलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ पर्यटन विकास योजनान्तर्गत राम की पैड़ी स्थित घाटों एवं गुप्तार घाट का निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, निर्माण इकाई-11. अयोध्या के परियोजना प्रबन्धक, सहायक परियोजना प्रबन्धक व अवर अभियन्ता एवं सम्बन्धित फर्म के इंजीनियर उपस्थित रहे।

अयोध्या सरयू नदी के नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास एवं सौन्दर्गीकरण कार्य जिसकी लागत धनराशि रू0 2328.80 लाख है, की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त परियोजना के निरीक्षण के समय मंडलायुक्त द्वारा आगामी रामनवमी पर्व के दृष्टिगत कार्यस्थल पर साफ-सफाई के साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये।

जनपद अयोध्या के सरयू नदी पर राम की पैड़ी से राजघाट तक, राजघाट से भगवान श्रीराम मन्दिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य, जिसकी लागत धनराशि रू0 2282.53 लाख हैं, की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त परियोजना के निरीक्षण के समय मंडलायुक्त द्वारा आगामी रामनवमी पर्व के दृष्टिगत कार्यस्थल पर साफ-सफाई के साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। जनपद अयोध्या में राम की पैडी पर विजिटर गैलरी/सेल्फी प्वाईंट और पर्यटन सुविधाओं का कार्य, जिसकी लागत धनराशि रू0 2367.61 लाख हैं, की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त परियोजना के निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त द्वारा आगामी पर्व के दृष्टिगत कार्यस्थल पर साफ-सफाई के साथ कुछ स्थल पर मिट्टी से लेबल सही करने इत्यादि निर्देश दिये।

इसे भी पढ़े  भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रतिनिधि ग्रंथ हमारे वेद : गिरीशपति त्रिपाठी

गुप्तार घाट में तृतीय चरण के अन्तर्गत प्रस्तावित सौन्दर्गीकरण के निर्माण कार्य, जिसकी लागत धनराशि रू० 1833.63 लाख हैं, की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उक्त परियोजना के निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त द्वारा आगामी रामनवमी पर्व के दृष्टिगत कार्यस्थल पर साफ-सफाई के साथ साथ कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कर हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya