मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र भवन का किया उदघाटन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशा0 अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का यह नया अध्याय हमारे डिजिटल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगा। हम तकनीक के माध्यम से सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि एन0आई0सी0 की स्थापना का उद्देश्य भारत में ई-गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकारी सेवाओं की पहुँच को प्रभावशाली, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है। केंद्र और राज्य सरकारों को आईटी सेवाएं, डेटा सेंटर, नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा, और सॉफ्टवेयर समाधान प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़े  योगी ने पहले राम मंदिर, फिर राम की पैड़ी पर जलाए श्रद्धा के दीप
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya