लोकतंत्र सेनानियों का नहीं बन पा रहा आयुष्मान कार्ड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की बैठक में जताया आक्रोश

अयोध्या। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की मासिक बैठक स्वतंत्रता सेनानी भवन में 11 बजे परिषद के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव माता प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि लोकतंत्र सेनानियों का आयुष्मान कार्ड प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक नहीं बन पाया है।

जबकि शासन का शासनादेश अक्टूबर 2021 का है। उन्होने प्रशासन से मांग किया कि लोकतंत्र सेनानियों का आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही के लिए अपनी आख्या शासन को अविलम्ब प्रेषित करें। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर कपिलदेव तिवारी, नरसिंह वर्मा, श्रीरामचन्द्र, जगन्नाथ वर्मा, वंशीलाल, शिवपाल, श्रीराम, जयजयराम गुप्ता ने अपने विचार रखें।

इसे भी पढ़े  भाई ने बहन की कुल्हाड़ी से प्रहार कर की हत्या
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya