मेहंदी रचा दुल्हन करती रही निकाह का इंतजार…

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दहेज में नहीं मिली बुलेट तो बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा

अयोध्या । जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना किए जाने पर वर पक्ष की ओर से शादी करने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़के के घरवालों ने लड़की वालों से बुलेट की मांग कि थी। जिसे पूरा करने में लड़की वालों के परिवारजनों ने असमर्थता जताई। इस पर लड़के वालों के तरफ से शादी से इंकार कर दिया गया है। फिलहाल लड़की वालों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार पूराकलन्दर थाना क्षेत्र की पिपरताल निवासी जुलेखा बानो का निकाह (शादी) हैदरगंज निवासी शोहराब से 25 नवंबर को होनी तय थी। इस विवाह में लड़के वालों ने लड़की के परिवारजनों से बुलेट गाड़ी की मांग की गई थी। लेकिन लड़की वालों की तरफ से बुलेट की जगह अपाचे बाइक देने पर सहमति बनी थी। आज जब बरात लाने का समय हुआ तब लड़के वालों ने बुलेट बाइक की मांग पूर्ण न होने के चलते शादी करने से इनकार कर दिया है। मामले की जानकारी होते ही घर व क्षेत्र में सभी लोग अचंभित व हतप्रभ हैं।

फिलहाल इस मामले में लड़की वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता का कहना है कि हमारी तरफ से लड़के को अपाची बाइक देने की बात पर सहमति बनी थी। लेकिन आज जब बरात लाने का वक्त हुआ तो लड़के वालों की तरफ से बुलेट बाइक की मांग की जाने लगी। जब हमने देने पर असमर्थता जताई। तो लड़के वालों के तरफ से शादी करने से इनकार कर दिया गया है। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को भी हैरत में डाल दिया है। दुल्हन हाथ में मेहंदी रचा कर बारात का इंतजार कर रही थी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya