लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस के जिला व महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के जिला एवं महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण पटेल तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण नारायण पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता, लोकतंत्र और संगठनात्मक अनुशासन के पालन की सीख दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, जिसका डटकर मुकाबला करना होगा।

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदान, संघर्ष और सेवा का रहा है। आज जब लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं, तब कांग्रेस का हर सच्चा सिपाही संविधान और जनहित की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे कृ यही समय की मांग है। हमें सड़कों से लेकर संसद तक भाजपा की विघटनकारी नीतियों का विरोध करना होगा।“ जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि “हमारा प्राथमिक उद्देश्य संगठन को गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक मज़बूत करना है। युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, जिन्हें प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। महानगर कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल तथा अब्दुल्ला शेर खान ने कहा भाजपा की जनविरोधी, अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला मामले पर हुई श्रद्धांजलि सभा

महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “यह संगठन केवल पदों से नहीं, बल्कि समर्पण और ईमानदारी से चलता है। हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और अयोध्या में मजबूत विकल्प बनकर उभरें।“ जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप सेपूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ,राजेंद्र प्रताप सिंह, अनीस अहमद, पूर्व विधायक माधव प्रसाद,उग्रसेन मिश्रा,करमराज यादव, दिनेश शुक्ला, आशुतोष सिंह, फूलचंद यादव, विकास सिंह विकी, विजयपाल सिंह,शैलेंद्र मणि पांडे, उमेश उपाध्याय, राम अवध पासी ,प्रताप बहादुर सिंह, राजकुमार पांडे, मुस्तफा खान, अनिल तिवारी, कमलासन पांडे, अंकुर खत्री, दयाशंकर तिवारी, उपेंद्र सिंह लल्लू, अकबर अली मेजर,अनिल सिंह, रामेंद्र त्रिपाठी,वसंत मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, पूर्व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर सुरेंद्र सिंह सैनिक, आशुतोष संडिल्य,प्रवीण श्रीवास्तव, रामकरण कोरी, डी एन वर्मा,डॉक्टर विनोद गुप्ता, महिपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह,भगवान बहादुर शुक्ला, श्रीमती ज्योति चौहान, नाजिश फातिमा, जयप्रकाश गुप्ता, हरजीत सलूजा,अशोक कनौजिया, धीरेंद्र नाथ वर्मा, मोहम्मद आरिफ, धीरेंद्र उपाध्याय द्वारकापांडे, राज प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक कुमार राय धीरेंद्र सिंह बबलू, रामकिशोर वर्मा,रविंद्र कुमार,संतोष तिवारी, प्रशांत पांडे,दीप नारायण शुक्ला, दिलीप गौर, राजेंद्र प्रसाद, रमाशंकर तिवारी,गंगाराम यादव, विनायक धर द्विवेदी,मुस्लिम शेख,श्री प्रकाश जायसवाल, अमित पांडे, मोहम्मद दानिश, मुस्लिम शेख,मोहम्मद चांद आदि प्रमुख लोग थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya