भाजपा सरकार संविधान बदलने का रच रही कुचक्र : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हुआ जोरदार स्वागत

अयोध्या। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस्ती में होने वाली संविधान रैली में भाग लेने के लिए लखनऊ से बस्ती जाते समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ,कांग्रेस विधान मंडल के नेता आराधना मिश्रा तथा सांसद तनुज पुनिया का देवकाली बाईपास चौराहे के पास जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम की अगवाई में जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान बदलने का कुचक्र रच रही है, जिसके तहत वह गरीबों महिलाओं नौजवानों का हक छीनना चाहती है ,जिसका जवाब देने के लिए कांग्रेस के लोगों को तैयार रहना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा संविधान की रक्षा के लिए चाहे जो करना पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे ।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करने आवाहन किया। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, रामदास वर्मा , पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, उग्रसेन मिश्रा ,शैलेंद्र मणि पांडे विजयपाल सिंह, कर्म राज यादव ,राजकुमार सिंह, सेवादल जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा गुप्ता, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा,राम किशोर वर्मा ,मनोज जायसवाल ,सुरेश प्रताप सिंह, आशीष गुप्ता , फ्लावर नकवी, लाल मोहम्मद ,विजय यादव, अशोक राय, बजरंग सिंह, रणजीत सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी ,आशीष दुबे, दीप कृष्ण वर्मा ,शैलेंद्र विक्रम सिंह ,पंकज सिंह, छविराज यादव रुद्र प्रताप सिंह रिशु, भगवान शुक्ला ,प्रदीप निषाद , केसरी कुमार मिश्रा, कविंद्र साहनीआदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya