सीएम की जनसभा में हर बूथ की सहभागिता में जुटी भाजपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– बूथों पर जनसम्पर्क तथा शक्ति केन्द्र व मंडलों की हो रही है बैठक

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 24 जनवरी को होने वाली जनसभा की तैयारियां तेज कर दी गई है। जनसभा को लेकर भाजपा पदाधिकारी बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क कर रहें हैं। शक्ति केन्द्रां तथा मंडलों में बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया रहा है।

बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, एमएलसी अवनीश पटेल ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनसभा में लग रहे टेंट, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, मंच साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, वाहन पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जनसभा में सहभागिता के लिए पदाधिकारी बूथों पर जनसम्पर्क कर रहें है। जनसभा में हर गांव तथा हर बूथ से सहभागिता हो ऐसा प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने कहा विपक्ष की नकारात्मक तथा गुमराह करने की राजनीति को जनता जा चुकी है। वह उनके बहकावे में नही आने वाली है।

24 जनवरी को यहां सीएम की जनसभा ऐतिहासिक होगी। एमएलसी अवनीश पटेल ने कहा कि जनसभा की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौप दी गई है। लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शेष समयवद्ध पूर्ण कर ली जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक में प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अभिषेक मिश्रा, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, जनसभा के संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, गन्ना समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अंटार्कटिका पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप : प्रो. जसवंत सिंह

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya