श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोककल्याण के प्रतीक थे सम्राट अशोक : पारसनाथ यादव

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय, लोहिया भवन गुलाब बाड़ी में सम्राट अशोक महान की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोककल्याण का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर चलती रही है, जो अशोक महान के आदर्शों से मेल खाते हैं।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सम्राट अशोक द्वारा दिया गया अहिंसा और मानवता का संदेश वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करना हम सभी का कर्तव्य है।

वहीं महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक महान ने अपने कार्यों से पूरे विश्व को शांति और नैतिकता का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष श्रीचंद यादव, बलराम मौर्य, दान बहादुर सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष अर्पणा जायसवाल, बृजेश सिंह चौहान, हर्षित श्रीवास्तव, जिला सचिव अंसार अहमद, शोएब खान, नूर बाबू, नूर खान, जिला सचिव सीताराम यादव, जगन्नाथ यादव, सुरेंद्र यादव, प्रवीण राठौर, वीरेंद्र गौतम, जितेंद्र यादव, आशुतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सम्राट अशोक के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya