-विद्युत कटौती को लेकर अवरअभियंता व एसडीओ को लगाई फटकार
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा में लगातार विकास कार्य जारी है, शनिवार को बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान ने लगभग 6 विकास परियोजना का लोकार्पण किया। जिसमे बीकापुर के ग्राम पुहंपी मे मंदिर के पास से ओम प्रकाश सिंह के घर तक इंटर लॉकिंग कार्य,ग्राम हाजीपुर में शुभम के घर से विनोद रावत के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य,ग्राम लखोरी में राम सूरत के घर से राजेश सिंह के घर होते हुए मंदिर तक इंटरलॉकिंग कार्य,ग्राम रौनाही में रजिस्ट्री ऑफिस के सामने आदर्श नगर कालोनी तक इंटरलॉकिंग कार्य,ग्राम सरदार का पुरवा में प्रभात सिंह के घर से रामभवन के सामने तालाब तक नाली निर्माण कार्य, ग्राम मुस्तफाबाद में लोध का पुरवा में पक्की सड़क से वीरेंद्र पांडे के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने कहा की राज्य सरकार की जनहित की तमाम योजनाएं जनपद में चलाई जा रही है जिसका फायदा विधानसभा बीकापुर के जनमानस को भी मिल रहा है। उन्होंने बीकापुर में हो रही विद्युत कटौती को लेकर और अवरअभियंता और एसडीओ को विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने उपस्थित जनमानस से कहा की आपकी सारी समस्याओं का निदान आपके गांव में ही कैंप लगाकर किया जाएगा जिसमें पेंशन संबंधी समस्या, आयुष्मान कार्ड आदि शामिल है।
उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि पूरे बीकापुर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जाए जिस पर मैं कार्य कर रहा हूं उसी का नतीजा है की आज मैं लगभग 67 सड़कों का लोकार्पण का कर रहा हूं। लोकार्पण कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, मनीष पांडे वीरेंद्र कुमार राजा सिंह नंदकुमार सिंह गौरव पांडे नंदलाल चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।