मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म : डॉ. रत्न मोहन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कायस्थ सेवा समाज की पहल पर पर छात्रावास का किराया किया कम

अयोध्या। वैश्विक महामारी कोरोना के संकट को देखते हुए कायस्थ सेवा समाज ने एक और नयी पहल की शुरूआत की। रानोपाली के डॉ. रत्न मोहन पांडेय ने कायस्थ सेवा समाज एवं संयुक्त व्यापार मंडल के साथ व्यापक चर्चा के बाद अपने परिक्रमा मार्ग स्थित छात्रावास की माह अप्रैल मई जून का तीन महीने का किराया 50 प्रतिशत कम कर दिया। उन्होंने कहा मानवता की सेवा करना मानव का सबसे बड़ा धर्म है। उनके पिता तथा साकेत डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता ललित मोहन पांडेय ने कहा कि संकट की इस घडी में हम सभी का दायित्व बनता है की हम जनमानस कि सेवा करे। कायस्थ सेवा समाज के अध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने छात्रों के हितों की व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि हमें कुछ ऐसी व्यवस्थाएं करनी चाहिए कि लॉक डाऊन से त्रस्त छात्रों तथा तनाव ग्रस्त अभिभावकों का नुकसान न हो ।इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव तथा मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  एसबीआईकैप सिक्योरिटीज़ ने स्वच्छता अवसंरचना को दिया बढ़ावा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya