-भूमि अधिग्रहण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गांधी पार्क में पंचायत लगाई। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद यादव व संचालन जिला महासचिव जीपी किसान ने किया।
जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया आयुक्त मंडल अयोध्या को पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा सौपा गया। भूमि अध्यापात अधिकारी द्वारा भूमि अधिग्रहण 23 दिसंबर 2024 के अभी निर्णय की नकल किसानों को नहीं दी जा रही है 2 सौ 16 साल पुराने कानून जो 12 साल पहले निरस्त हो चुका कानून के तहत अधिग्रहण करना किसी भी स्तर पर किसानों को स्वामियों की कोई सुनवाई नहीं करना मुख्य राजमार्ग व पेड़ पौधे व आबादी से सटे जमीनों की कोई आकलन न करके मुआवजा में शामिल नहीं किया गया।
मुआवजा निर्धारण में प्रत्येक भू स्वामियों को गाटावर मिलने वाली राशि का कोई आकलन न करना बंदोबस्ती प्रक्रिया के मध्य में नई गाटा संख्या के अनुसार भूस्वामियों को मिलने वाली राशि की कोई सुचना न देना अगर हम लोगों की मांगे नहीं मांगी जाती है तो हम लोग विवश होकर एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
पंचायत में गगन जायसवाल रामप्यारी धुरिया अजय यादव महानगर अध्यक्ष रामसुंदर यादव राजमणि यादव रामनाथ यादव शेष राम यादव चंदू यादव रमेश यादव श्याम यादव मुकेश यादव राजेश यादव शाहिद सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।