-राष्ट्र निर्माण में शिक्षा आवश्यक : बख्तियार खान

मिल्कीपुर। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के टीएन शिक्षण संस्थान कुचेरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया, उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा को आवश्यक बताते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़कर हर व्यक्ति बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोक नृत्य, वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन और देशभक्ति आधारित गीतों पर मनमोहक प्रदर्शन किया।

प्रधानाध्यापक नीरज यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा संचालन आंचल सिंह,पूजा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले में क्रमशः कक्षा 8 से पलक तिवारी, अंशी मौर्य, सूफिया सलमानी; कक्षा 7 से नेहा यादव, अनुराग, साक्षी; कक्षा 6 से पलक, शनि, युवराज; कक्षा 5 से अंश कसौधन, देवांश, आयांश; कक्षा 4 से शोणिमा, आर्यन, अर्णव; कक्षा 3 से माही, रोहित, अथर्व; कक्षा 2 से अनुराग, दिलीप, खुशी; और कक्षा 1 से जाह्नवी, आस्था, ऋषभ को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहबलाल यादव, पूर्व प्रधान पवन यादव,राम बहादुर यादव, डॉ आर के यादव, विजय कुमार यादव, मुलायम यादव, जय कुमार यादव, संजीव जायसवाल, शिक्षक जेपी यादव,अंकित, बृजेश मिश्रा, स्वामीनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।