पैका स्किल्स Yash Pvt.ITI में मनाया गया 21वां खेल दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रतियोगिता के दौरान चार हाउस-मिल्खा सिंह, मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर और अभिनव बिंद्रा-के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला

अयोध्या। पैका स्किल्स Yash Pvt.ITI यश नगर, दर्शन नगर, अयोध्या में 21वां खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी डॉ. मंगलम सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पैका स्किल्स की पूर्व छात्रा साक्षी गौड़ रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी खिलाड़ियों को दी, ताकि वे अपने भविष्य की दिशा सही ढंग से तय कर सकें।

स्किल ऑपरेशन्स हेड रमेश कोटी ने अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्किलिंग एक्सीलेंस हेड शंकर्षण शुक्ला ने पैका स्किल्स द्वारा क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए संस्थान की ओर से संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रतियोगिता के दौरान चार हाउस—मिल्खा सिंह, मेजर ध्यानचंद, सचिन तेंदुलकर और अभिनव बिंद्रा—के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

खेलों का विवरण इस प्रकार रहा-

आउटडोर खेल:  क्रिकेट, वॉलीबॉल और रस्साकशी (Tug of War) में प्रशिक्षुओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।

ट्रैक स्पर्धाएं: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1600 मीटर दौड़ और रोमांचक 4×100 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ।

फील्ड स्पर्धाएं: शॉट पुट (गोला फेंक), डिस्कस थ्रो, लंबी कूद और ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और चपलता का परिचय दिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट खेल भावना के प्रदर्शन के बाद, हाउस अभिनव बिंद्रा ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के दौरान पैका फाउंडेशन की प्रमुख सरिता उपाध्याय ने खिलाड़ियों के जोश और हौसले की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya