-शिक्षा की सार्थकता बिना संस्कार के असंभव : अजीत प्रसाद

अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज का 13वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रगति से अभिभूत ओसवाल शुगर मिल बरेली के जी एम बी एन मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि सपा नेता अजीत प्रसाद ने कहा कि शिक्षा की सार्थकता बिना संस्कार के असंभव है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा का योगदान आपको एक निश्चित पायदान तक पहुंचाने का तो है लेकिन उस स्थान पर कब तक टिके रहना है ये आपके संस्कार पर निर्भर है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद के प्रतिनिधि के तौर पर विद्यालय के विकास के लिये दस लाख रूपये की सहायता की भी घोषणा की। समाजसेवी अमरनाथ तिवारी ’मानस’ ने कहा कि यह मंच केवल प्रतिभा प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्सव है। विद्यालय केवल किताबों तक सीमित नहीं होता बल्कि यहां सपनों को उड़ान भी मिलती है।

शिक्षिका और समाजसेवी मयूरी तिवारी ने कहा कि सफलता केवल जीतने में नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास करने में है। अगर हमें कभी वांक्षित फल न मिले तो समझने की जरूरत है कि असफलता भी हमें कुछ सिखाने ही आती है। सपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि आपका सहयोग और विश्वास ही बच्चों की सबसे बड़ी ताकत है। जब परिवार और विद्यालय मिलकर प्रयास करते हैं, तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। सरस्वती वंदना और वेलकम सॉन्ग के बाद विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हॉरर कॉमेडी, संस्कार का महत्व, शिव तांडव, अनपढ़ बहू, कास्टिज्म, ऑपरेशन सिंदूर, इंटरव्यू, वापसी आदि लघु नाटकों के साथ दो दर्जन से अधिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने नए सत्र में बालिकाओं के लिये विशेष सुविधाओं की घोषणा की। इस दौरान शिक्षण सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित भी किया। पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्या शिखा दूबे और प्रभा शंकर शुक्ल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस दौरान अशोक तिवारी, राम शंकर मिश्रा, रितेश यादव, पवन तिवारी, महादेव यादव, सुधीर प्रदीप शुक्ला, जगदीश मिश्रा, विनय सिंह, पंकज शुक्ला, दीपांकर तिवारी, राम नयन यादव, सुधीर तिवारी, देव कांत तिवारी, रवि नंदन तिवारी, अवधेश सिंह, विकास सिंह, प्रदीप यादव, राजू दूबे, संतोष, राजा राम विश्वकर्मा, दीना नाथ सहित क्षेत्र के सैंकड़ों गणमान्य और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।