जिले के दस स्कूलो को मिलेगी स्मार्ट क्लास की सौगात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जीबीटीसी स्मार्ट क्लास से बच्चों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव : किरन दीप संधू

अयोध्या। आधुनिक शिक्षा व्यवस्था मे कोरोना काल के बाद से स्मार्ट क्लास का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। पहले बड़े बड़े प्राइवेट स्कूल – कॉलेजों में ही स्मार्ट क्लास चलाया जाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे सरकारी प्राथमिक विद्यालयो मे भी इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र काफी गरीबी वाला है। आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एक अनिवार्य आवश्यकता है। प्रौद्योगिकी ने हमें हर पहलू में प्रभावित किया है। स्मार्ट क्लास भारतीय शिक्षा परिदृश्य में शिक्षा का एक आधुनिक तरीका है जो छात्रों को बेहतर अवधारणा, विस्तार, पढ़ने के कौशल में सुधार और शैक्षणिक उपलब्धि में मदद करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है।

अयोध्या जिले मे शिक्षा के इसी अन्तर को पाटने का जिम्मा उठाया मलेशिया मे रहने वाली किरन दीप संधू और नोएडा के देवेश मोहन ने जिन्होने जी बी टी सी ट्रस्ट के माध्यम से जनपद के गरीब बच्चो के लिए प्रोजेक्ट इनलाइटेन, प्रोजेक्ट सुपर 60 और प्रोजेक्ट स्मार्ट क्लास शुरू किया जिससे जिले के लगभग 2500 से ज्यादा बच्चो को लाभ मिल रहा है।

प्रोजेक्ट स्मार्ट क्लास की शुरुआत अक्टूबर 2022 में हुई जिसके तहत पहले चरण मे पूरा बाजार के 05 प्राथमिक विद्यालयो शहनेवाजपुर, भीखापुर, रसूलाबाद, बैसिहं और आशापुर मे जी बी टी सी संस्था द्वारा स्मार्ट क्लास प्रदान किया गया।
इस प्रोजेक्ट का दूसरा चरण जून 2023 में शुरू हुआ, जिसमे प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, सोनौरा-मया और कर्मडांडा-मिल्कीपुर को स्मार्ट क्लास से आच्छादित किया गया । इन तीनो विद्यालयो के लिए वित्तीय सहयोग गुरूग्राम की सेबरॉस आटो प्रा. लि. ने किया। अगस्त 2023 में प्रोजेक्ट का तीसरा चरण शुरु किया गया है जो अभी गतिमान है।

इसे भी पढ़े  बीन की धुन नही, मादा को रिझाने के लिये नाचता है नाग : डा. आलोक मनदर्शन

प्रोजेक्ट लीडर स्मार्ट क्लास – डा. अनामिका मिश्रा ने बताया अगस्त माह मे 10 विद्यालयों को स्मार्ट क्लास दी जानी है जिसके लिए प्राथमिक विद्यालय पंचरुखवा – मया, पहाड़गंज – मसौधा, गौरा ब्रह्मनान – सोहावल, तमकीनगंज – तारुन, मकदूमपुर – मवई, शहजनवा – हैरिंग्टनगंज, ठेउंगा – सोहावल, विट्ठलपुर – मसौधा, कंपोजिट विद्यालय दर्शन नगर – पूरा व करीमपुर – रूदौली का चयन संस्था द्वारा किया जा चुका है। इस चरण मे कांगरुऐंट इनफोटेक प्रा. लि. बंगलुरू स्मार्ट क्लास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

16 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय पंचरुखवा – मया में स्मार्ट क्लास का उद्‌घाटन खंड शिक्षा अधिकारी मया  राजेश कुमार सिंह ने किया और संस्था के प्रयासों की सराहना की, वही 18 अगस्त को सोहावल के प्राथमिक विद्यालय गौरा ब्रह्मनान मे खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने फीता काट कर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया, उन्होने तकनीकी शिक्षा को इक्कीसवी सदी की सबसे बड़ी जरूरत बताया । उद्घाटन सत्र के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोमित्र दूबे ने बताया की जी.बी.टी.सी. संस्था का लक्ष्य अयोध्या जनपद की कुल 129 न्याय पंचायतो के एक-एक विद्यालय को स्मार्ट क्लास देने का है।

इसी पखवाड़े मे विभिन्न ब्लॉको से 08 और प्राथमिक विद्यालयो मे स्मार्ट क्लास का उद्घाटन होना है। स्मार्ट क्लास उद्‌घाटन कार्यक्रम मे जी बी टी सी संस्था से प्रोजेक्ट लीडर पंकज आर्या व सन्तोष गुप्ता, मेंटर – प्रज्ञा पाण्डेय, संजय पाण्डेय, निधि महेन्द्रा, अंशु त्रिपाठी, संपूर्णानन्द सिंह, सर्वेश तिवारी राजेन्द्र तिवारी, राहुल मौर्य उपस्थित रहे जबकि उद्घाटन सत्र में – मया में – प्राथमिक विद्यालय पचरुखवा मया के प्रधानाध्यापक आदर्श तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, अमरनाथ वर्मा, पंकज पाण्डेय, अवधेश सिहं, पवन तिवारी, प्रदीप सरोज, सभाजीत यादव, संजीव जायसवाल, यमुना लाल, संजय पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, अनुज सिंह, अनिल पाण्डेय, आशुतोष पटेल, आनन्द, सतीश, ममता, सारिका,विभा . सोहावल में – प्राथमिक विद्यालय गौरा ब्रह्मनान सोहावल के प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, समीर सिंह, जमाल अहमद, मो. खलीक खान, विजय प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान, अतुल पंकज, आवेश, देवेश मिश्रा, दिनेश सिंह, बृज किशोर, कबीर चौधरी, पूजा, निधि श्रीवास्तव, किरन सिंह, अनीता यादव, कामिनी सिंह, डा. विवेक सिंह, पंकज द्विवेदी, रामतीरथ वर्मा, अमित गुप्ता पुष्पेन्द्र पाण्डेय, अवधेश सिंह, सैकड़ों अभिभावक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रामपथ से मऊशिवाला का मार्ग होगा चौड़ा

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya