बाइक को बचाने में पलटा टैंपो, तीन घायल

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-सालारपुर के निकट बुधवार सुबह हादसा

अयोध्या। फोरलेन पर रौनाही थाना क्षेत्र के सालारपुर के निकट सवारी ले जा रही विक्रम टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक फोरलेन पर सालारपुर के निकट बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक बाइक अचानक टैंपों के सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू हुई टैंपो थोड़ा आगे बढ़कर पलट गई। टैंपो रौनाही से सवारी लेकर शहर आ रही थी। टैंपो पलटने से 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र राम अजोरे निवासी गोहाना कोतवाली रुदौली, आशीष कुमार पुत्र श्याम 26 वर्ष निवासी बड़ागांव थाना रौनाही तथा 54 वर्षीय इंद्रराज पुत्र बद्री प्रसाद निवासी बड़ागांव थाना रौनाही जनपद अयोध्या गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा होते ही आस पास के लोग मदद में दौड़े। लोगों को टैंपो से बाहर निकाला। किसी राहगीर ने 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी। थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी कृष्ण चंद्र सभी को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे सर्जन डॉ एके सिन्हा ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया। इंद्राज के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है दो और घायलों को एक्सरे के लिए भेजा गया। हादसे के बाद परिजनों को भी सूचित किया गया।

दौरा पड़ने से बुजुर्ग गिरकर घायल

– कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी फतेहगंज क्षेत्र में आने वाले सिटी मॉल नाका चुंगी के निकट मिर्गी का दौरा आने के कारण 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध गिरकर घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। लोगों की सूचना पर पहुंचे108 एंबुलेंस के ईएमटी ने कृष्ण चंद्र को जिला चिकित्सालय लाकर अज्ञात में भर्ती कराया है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : अंतिम दिन तक भाजपा-सपा में रहेगा घमासान

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से युवक घायल

– बीकापुर कोतवाली अंतर्गत पिपरी चौराहे के निकट गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में बाइक सवार आ गया। टक्कर से घायल45 वर्षीय युवक बजरंगी शर्मा पुत्र स्व.बरौनी प्रसाद निवासी कल्याणपुर भदरसा थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ।

बताया जा रहा घायल बजरंगी शर्मा अपने मित्र के यहां बीकापुर से घर वापस आ रहे थे कि गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की बाइक में टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंचे घायल के भाई भगवान दास ने जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया है। जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर आरबी वर्मा ने हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू कर दिया। बजरंगी की हालत नाजुक बनी हुई है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya