पतंग उड़ाते समय करंट की चपेट में आया किशोर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पतंग में लगा मंझा रेलवे के हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे पतंग उड़ा रहा किशोर करंट चपेट में आकर झुलस गया। हादसा शनिवार को अयोध्या धाम के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक कनीगंज का रहने वाला किशोर आदित्य यादव यहां मामा के पास रह कर पढ़ाई करता है। शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास पतंग उड़ा रहा था।

करंट से किशोर के झुलसने की जानकारी पर आनन-फानन में आरपीएफ चौकी इंचार्ज श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन से आए दिन दुर्घटना हो रही है। आए दिन बंदर भी दुर्घटना के शिकार होते हैं।

इसे भी पढ़े  तिलोदकी नदी के उद्गम स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्ष्ण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya