सोहावल।रौनाही थाना क्षेत्र के साल्हेपुर निमैचा गाँव में बुधवार की दोपहर एक किशोरी ने अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद होने पर झगड़ा किया। झुब्ध होकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।इस दौरान माँ सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लाने गई थी।लौटकर आयी तो बेटी को मूर्छित पाया। आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिये जिला अस्पाल पहुँचाया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गयी।मौके पर गये ग्राम प्रधान शफीक अहमद अल्लन ने बताया कि मृतक किशोरी गाँव निवासी शिव शंकर पांडेय उर्फ गोगे की लगभग 16 वर्षीय पुत्री है।जिसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
भाई से झगड़ा कर किशोरी ने खाया जहर, मौत
123
previous post