-प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने कंप्यूटर सेंटर, सेमिनार हॉल का शिलान्यास किया
अयोध्या। प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में कंप्यूटर सेंटर, सेमिनार हॉल का शिलान्यास किया। परिसर में मॉडल एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ साथ छात्र छात्राओं के साथ शैक्षिक संवाद स्थापित किया।
मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी के लिए छात्र सर्वोच्च हैं। आने वाले 10 वर्षों में आप तकनीकी छात्र-छात्राएं ही विश्व पटल पर राष्ट्र निर्माण करेंगे।उन्होंने संस्था में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया। साथ ही पूरे प्रदेश के छात्रों को टेबलेट दिए जाने का उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय की जानकारी दी। कहा कि राष्ट्र और माता पिता के सपने पूरा करने की जिम्मेदारी आप सब छात्रों पर है।इसके लिए आपको सीखने की बुक होनी चाहिए ताकि माननीय प्रधानमंत्री जी के 3c क्रिएटिविटी क्यूरियोसिटी तथा कमिटमेंट का मंत्र को पूरा किया जा सकें। राजकीय पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक अयोध्या के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित 30 से अधिक मॉडल का निरीक्षण किया। इससे पहले संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा (मध्य क्षेत्र ) ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य जयराम द्वारा संस्था की वार्षिक प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया गया। विधायक रामचंद्र यादव ने अयोध्या की गरिमा के अनुरूप पॉलिटेक्निक का विकास एवं राजकीय पॉलिटेक्निक मिल्कीपुर के निर्माण संबंधी बाधा को दूर कर शीघ्र निर्माण अनुरोध मंत्री से किया। विधायक प्रतिनिधि बीकापुर अमित सिंह ने छात्र-छात्राओं के लिए सुविधाओं की मांग की। सांसद लल्लू सिंह ने अपने सम्बोधन में महिला छात्रावास के निर्माण की आवश्यकता को बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने राजकीय पॉलिटेक्निक एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अयोध्या के छात्र जाबिर अली, महिमा, वैभव, अर्पित, सौम्या कसौधन, अभिनव सोनी, प्रिया श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, प्रभात, पलक सिंह, मानसी, योगेश प्रजापति, चारु यादव, अमित सिंह, रुचि, महक, इदरीसी, आंचल मौर्य को अपनी शाखा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण को समर्पित एक सामूहिक नाटिका की प्रस्तुति की गई।जयराम प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक जयराम ने आभार जताया। एलपी सिंह, सुनीता चौधरी, प्रीतम वर्मा, भोले नाथ प्रसाद वरिष्ठ व्याख्याता भौतिकी आदि ने आए अतिथियों का स्वागत किया।
मंत्री ने संगठनात्मक जानकारी ली
-प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद के अयोध्या सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने राजकीय इंजीयरिंग कालेज का जनपद में निर्माण कराये जाने की मांग की। जिसका लाभ अगल बगल के जनपदों को भी मिलेगा।
जितिन प्रसाद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का हर वर्ग प्रसन्न है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका तय करें। यूपी में बेहतर शैक्षिक परिवेश का निर्माण करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं प्रदान की है। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, रवि सोनकर, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, विपिन सिंह बब्लू, रवि शर्मा, डा अंशुमान मित्रा, राम कुमार सिंह राजू मौजूद रहे।