तकनीकी व प्राविधिक शिक्षा मंत्री का भाजपाईयों ने किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। तकनीकी एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का सर्किट हाउस पहुंचने पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने नेतृत्व में भाजपाईयों ने स्वागत किया। प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने वार्ता के दौरान महानगर जिलाध्यक्ष से संगठनात्मक गतिबिधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी के विषय में जानकारी हासिल की।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने कहा कि तकनीकी शिक्षा की गुणवक्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शैक्षिक व्यवस्थाओ को आधुनिक बनाने के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे है। सरकार सर्वांगीण विकास को फोकस कर रही है। सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विश्वास हासिल करने की ओर सरकार अग्रसर है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक रामचन्दर यादव, कमलेश श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, हरभजन गौड़, रवि सोनकर, नंद कुमार सिंह, शैलेन्द्रर कोरी, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya