अवध विवि परिसर में साइकिल चलाकर पढ़ाने गये शिक्षक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पेट्रोल-डीजल वाहनों का प्रवेश रहा प्रतिबंधित

अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 मनोज दीक्षित के दिशा-निर्देशन में पर्यावरण को संरक्षित करने एवं परिसर को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए शनिवार को मुख्य परिसर एवं आईईटी संस्थान में पूर्व की भांति कोई पेट्रोल-डीजल वाहन प्रवेश नही कर पाया। सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने पैदल, साइकिल या विद्युत चालित वाहनों से दोनों परिसरों प्रवेश किया। प्रति कुलपति प्रो0 एस0 एन0 शुक्ला, कुलसचिव रामचन्द्र अवस्थी, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, उप कुलसचिव विनय सिंह, विश्वविद्यालय के सभी आचार्यगण, उपाचार्य, सहायक आचार्य, सभी कर्मचारियों ने इस अभियान में अपना सहयोग दिया। कुलानुशासक प्रो0 आर0 एन0 राय ने अपने आवास कौशलपुरी से साइकिल से आज परिसर में प्रवेश किया तथा दोनों परिसरों में साइकिल से जाकर अपना कार्य निपटाया। इस अभियान को सफल बनाने में प्रोक्टोरियल बोर्ड के डॉ0 शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ0 विनय मिश्रा, डॉ 0 बृजेश भारद्वाज, डॉ0 नीलम सिंह, डॉ0 राजेश कुशवाहा, डॉ0 निमिष मिश्रा, डॉ0 प्रवीण राय, शमरेंद्र सिंह, विवेक उपाध्याय, सूरज सिंह, मानवेंद्र सिंह, संजीत पांडेय, परिमल तिवारी आदि ने सुरक्षा कर्मियों के साथ दोनों परिसरों में मुस्तैद रहे। अन्य शिक्षकों में डॉ0 निमिष मिश्रा, डॉ0 महेंद्र पाल सिंह, प्रवीण कुमार राय, विवेक उपाध्याय, जूलियस कुमार, सूरज सिंह एवं अनुराग तिवारी प्रातः साढ़े नौ बजे से गेट पर सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करते दिखाई दिये गये।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya