आक्टा के आह्वान पर शिक्षक संघ का विरोध प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अवध विवि से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने काली पट्टी बाँधकर जताया आक्रोश

अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के आह्वान पर अम्बेडकर नगर प्रशासन की कथित तानाशाही के विरोध में श्री आज विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक समुदाय ने अंबेडकर-प्रशासन द्वारा बीएनकेबी महाविद्यालय, अकबरपुर की प्राचार्य प्रो. शुचिता पाण्डेय के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर को पूर्णतः निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

ज्ञातव्य है कि अम्बेडकर नगर के उपजिलाधिकारी सदर द्वारा प्राचार्य प्रो. शुचिता पाण्डेय पर नकल कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसे शिक्षक समुदाय ने असत्य और अन्यायपूर्ण करार दिया है। महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी कार्यकारिणी के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवनों के समक्ष एकत्र होकर नारेबाजी की तथा प्रो. शुचिता पाण्डेय व दो अन्य शिक्षकों के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राध्यापकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त करते हुए इसे शिक्षक समाज के सम्मान पर आघात बताया। विरोध प्रदर्शन में साकेत महाविद्यालय , राजा मोहन महिला महाविद्यालय, ढोडेराम महाविद्यालय, सेवरा अयोध्या, राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर , गणपत सहाय महाविद्यालय सुल्तानपुर, संत तुलसीदास कॉलेज कादीपुर, संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौकिया, रणवीर रणंजय महाविद्यालय अमेठी, इंदिरागांधी महाविद्यालय गौरीगंज, केएन आई सुल्तानपुर, बीएनकेबी कॉलेज अंबेडकर नगर, बाबा बरुआ दास महाविद्यालय परुईया आश्रम, टीएनपीजी कॉलेज टांडा, जवाहर लाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय बाराबंकी, रामनगर पीजी कालेज रामनगर, श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गोण्डा, आचार्य नरेन्द्र देव किसान महाविद्यालय बभनान, केडीसी बहराइच, महिला महाविद्यालय बहराइच, गायत्री महाविद्यालय रिसिया बहराइच व शिव सावित्री महाविद्यालय रुदौली, शांति स्मारक कालेज रुदौली, राजा कान्ह कालेज अमेठी, राम अवध पीजी कालेज अंबेडकर नगर, भाग्यवती देवी देवता सिंह महाविद्यालय अयोध्या, बाबू महिपति सिंह महाविद्यालय तिलोई अमेठी, परमहंस कॉलेज अयोध्या, सहयोगी महाविद्यालय बाराबंकी, शिवमूर्ति सिंह महाविद्यालय त्रिसुंडी अमेठी, चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक महाविद्यालय अंबेडकर नगर, उदय महाविद्यालय बीकापुर अयोध्या, महिला महाविद्यालय गद्दोपुर अयोध्या, श्रीमती महादेवी महाविद्यालय, ग्राम्यांचल महाविद्यालय हैदरगढ़ बाराबंकी, रामप्रसन्न मणि स्मारक महाविद्यालय सरायरासी अयोध्या तथा अन्य महाविद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बाँध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य किया ।

इसे भी पढ़े  मूर्तिकार रूपी शिक्षक ही विद्यार्थियों में करते हैं ज्ञान का संचार : श्रीधराचार्य

उत्तर प्रदेश प्राचार्य परिषद ने ऑक्टा के इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है तथा प्रादेशिक शिक्षक महासंघ ने भी विरोध का समर्थन करते हुए मंडलायुक्त और कुलपति को पत्र लिखा है । शिक्षक संघ ने शासन-प्रशासन से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए प्रो. शुचिता पाण्डेय व अन्य शिक्षकों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की है। काली पट्टी बाँधकर विरोध प्रदर्शन बुधवार तक जारी रहेगा और बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करेंगे ।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya