अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या के पदाधिकारियों ने जनपद के नवागत बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय से मुलाकात की। उन्होंने जनपद के शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता पूर्वक निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ संजय सिंह, मंत्री प्रेम वर्मा,कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी , प्रान्तीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह , देवेन्द्र सिंह, राजकुमार वर्मा ब्रजेश सिंह ,रामाकांत वर्मा , रणविजय सिंह, निखिल सिंह, सुहेल अहमद सुरेन्द्र सिंह, मनोज यादव, मिडिया प्रभारी मंजेश मौर्य आदि मौजूद थे।
11