टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने का निर्णय अव्यवहारिक : नीलमणि त्रिपाठी

अयोध्या। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उ प्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ एवं उ प्र महिला शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। “टेट का काला कानून वापस लो“,“शिक्षक एकता जिंदाबाद“ का नारा लगाते हुए शिक्षकों का हुजूम एकत्र हुआ जहां धरना सभा में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या महिला शिक्षकों की भागीदारी देखी गई। सभा की अध्यक्षता प्रांतीय ऑडिटर और जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी तथा संचालन संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। सभा के पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय की ओर शिक्षकों ने मार्च किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

प्रांतीय ऑडिटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने निर्णय अव्यवहारिक है। भारत सरकार टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु प्रभावी कदम उठाया जाना चाहिए। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा खेल शुरू होने के बाद नियम नहीं बदला जाता, सेवारत शिक्षक वांछित सभी सेवा सेवा शर्तों को पूरा नियुक्ति पाया है। लम्बे अरसे से शिक्षण कार्य के अनुभव को नकार कर टेट की परीक्षा की विवशता अपमानजनक है,इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि प्राशिसं के उच्चतम न्यायालय के टेट अनिवार्यता के फैसले से लाखों शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो रहा। जनकल्याणकारी सरकार को शिक्षकों के कल्याण हेतु यह काला कानून वापस लिया जाना चाहिए। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू सेवारत शिक्षकों हेतु टेट अनिवार्यता को अमानवीय बताते हुए इसकी बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग दोहराई। सभा को वीरेंद्र भारती,चंद्रप्रकाश यादव,नीलम मंध्यान, गोपाल श्रीवास्तव, चन्दा वर्मा,सुषमा गुप्ता, हेमंत शुक्ला ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़े  मांझा बरहटा में बिना नोटिस मकान गिराये जाने पर बिफरे पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय

सभा में धर्मेंद्र सिंह,अनुज सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, महेंद्र यादव, सिकंदर सिंह, अनिल सिंह, संतोष यादव, मुकेश प्रताप सिंह,अजय सिंह, अविनाश पांडे,मो. आरिफ़,मो तारिक,रजनीरंजन जायसवाल, अर्चना गोस्वामी,संजय सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह,समीर सिंह, उद्धव श्याम तिवारी, भगवती यादव, रवींद्र वर्मा, प्रवेश कुमार, रवींद्र गौतम, बरसाती राही, हरिकिशन निषाद, नरेंद्र सिंह,किरन वर्मा, सतीश गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह,संचराज वर्मा, यमुना लाल यादव, आलोक यादव,अंजू यादव,रेनू सिंह,किरन लता मिश्रा, रामजी गुप्ता,सरवरे आलम,मांडवी सिंह, मेहंदी खां, अशोक कुमार, सुग्रीव यादव, कृष्ण कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya