अयोध्या। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसांगिक संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर टेट के अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन में प्रतिभाग किया। आंदोलन का जनपद में व्यापक का असर दिखाई पड़ा। विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया तो वही बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी कर रहे बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन में भागीदारी किया। डाइट अयोध्या में चल रहे प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों ने भी काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लिया और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रांतीय ऑडिटर एवं जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों पर शिक्षकों के प्रति सहानुभूति दर्शाने वाले सत्ता पक्ष के जिम्मेदारों द्वारा संसद में शिक्षक विरोधी वक्तव्य से शिक्षक समुदाय आक्रोशित हैं।
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी ने टेट की अनिवार्यता समाप्त होने तक आंदोलन चलाए जाने की बात कही। महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष मनोरमा साहू ने कहा कि शिक्षकों की लड़ाई में महिला शिक्षकों की भूमिका अग्रणी रहेगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि इस निर्णय से पूरे देश के लगभग 20 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। जूनियर शिक्षक संघ के जिला मंत्री चंद्रजीत यादव एवं महिला शिक्षक संघ की मंत्री नीलम मध्यान ने कहा की पहली बार शिक्षकों में इतनी एकता दिखाई पड़ रही है निश्चित रूप से आंदोलन का सार्थक परिणाम निकलेगा और टेट की अनिवार्यता समाप्त होगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि वीरेंद्र भारती,मो. तारिक, अर्चना गोस्वामी, मोहम्मद आरिफ, गोपाल श्रीवास्तव, अविनाश पांडे, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश प्रताप सिंह, बरसाती राही, संतोष यादव, दीप सहाय,अनुज सिंह चंद्र प्रकाश यादव, आरती शाह चंदा वर्मा, सत्येंद्र गुप्ता बरसती रही पुनीता पासवान, सिकंदर सिंह नरेंद्र सिंह विजयलक्ष्मी सिंह ज्योति तिवारी, अनिल सिंह उषा देवी मीरा सिंह महेंद्र यादव, अरविंद पाठक, संजय सिंह सत्येंद्र पाल सिंह समीर सिंह भगवती यादव, उद्धव श्याम तिवारी, रविंद्र गौतम प्रवेश कुमार ओमप्रकाश सुमित सिंह प्रणेश रावत, रवींद्र वर्मा आदि ने अपनी टीम के साथ आंदोलन को सफल बनाया।