मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. जीपी सिंह व डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने गुरूवार को कुलपति से मिल कर गरीबों व मजदूरों को कोरोनावायरस से बचाव के सुरक्षा के लिए गमछा, मास्क, सेनिटाइजर एवं साबुन भेंट किया गया। कुलपति ने अपने सचिव डॉ जसवंत सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी की मज़दूर एवं जरुरत मंद लोगो में इसका वितरण किया जाय। वहां विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन डॉ आर के जोशी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी डॉ ए के सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।अंत में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने डा0 जी पी सिंह एवं डॉ अखिलेश कुमार सिंह को इस पुनीत कार्य करने हेतु आभार किया।
शिक्षकों ने कुलपति को भेंट किया गमछा, मास्क व सैनेटाइजर
104
इसे भी पढ़े अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हिंदू महासभा की याचिका स्वीकृत
previous post