दिनदहाड़े धारदार हथियार से शिक्षिका की हत्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आक्रोश

अयोध्या। नगर के रानोपाली चौकी क्षेत्र स्थित श्रीराम पुरम कालोनी निवासी महिला अध्यापिका सुप्रिया वर्मा की घर में ही दिनदहाड़े हुई हत्या से सहम गया शहर।। घटना उस समय हुई जब शिक्षिका अपने घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार अंबेडकरनगर के जलालपुर थाने के पठानपुर अतरौली निवासी शिक्षिका सुप्रिया वर्मा अपने पति और मां के साथ रहती हैं। वह बीकापुर के असकरनपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थी। पति उमेश वर्मा भी शिक्षक हैं। बुधवार करीब 11 बजे पति उमेश सुप्रिया वर्मा को लेकर अपनी ससुराल जो बगल में ही श्रीराम पुरम कॉलोनी में है गए हुए थे। इस दौरान वह अपनी सास के साथ एटीएम से पैसा लेने चले गए।

पुलिस के अनुसार इसी बीच सुप्रिया के पिता सुरेश वर्मा के मित्र अनुराग प्रजापति इनके घर पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। इसी बीच वह निमार्णाधीन मकान की छत पर गए, जहां मजदूर काम कर रहे थे।

इस दौरान मां और पति पहुंचे और जब दरवाजा खोला तो देखा कि सुप्रिया खून से लथपथ पड़ी हुई थी। तत्काल उसे दर्शननगर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे वारदात की जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों और घर पर काम कर रहे मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े  बीकापुर विधायक डा. अमित सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बर्बरतापूर्वक हत्या की किया कड़ी निंदा

-शिक्षिका सुप्रिया वर्मा की निर्ममता पूर्वक हत्या पर उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। प्रांतीय आडीटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने दिन दहाड़े हत्या को दुस्साहसिक तथा प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण घटना बताया है। जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह बर्बरतापूर्वक हत्या की कड़ी निंदा की है। कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती नें हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि घटना का हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग की। जिला संगठन मंत्री अभिषेक यादव, निधि पाठक,ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह, अविनाश पांडेय, शैलेन्द्र वर्मा, मंत्री रविन्द्र गौतम, विद्या यादव ने पुलिस प्रशासन से घटना का पर्दाफाश करके हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya