भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों को 20 प्रतिशत नये सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह का किया गया स्वागत

अयोध्या। आधी आबादी पर भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा सदस्यता अभियान मंे बड़ी भूमिका निभाने की जिम्मेंदारी सौंपी है। महिला मोर्चा की सदस्यों को 20 प्रतिशत नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान की रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी कार्यालय में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के पूर्व पार्टी कार्यालय आगमन पर दर्शना सिंह का 51 किलो की माला पहनाकर महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी तथा जिलाध्यक्ष डा विजय लक्ष्मी जायसवाल की अगुवाई में स्वागत किया गया।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव मंे आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके देश के विकास में बड़ा योगदान प्रदान किया है। महिला मोर्चा की सदस्य अपने घर के चैखट को लांघकर अपने क्षेत्र में महिलाओं से संवाद स्थापित करके उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराये। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा ककरवाल ने कहा कि महिलाओं के उत्थान हेतु सरकार ने कई योजनाएं लागू की है। आधी आबादी का विश्वास प्राप्त किये बिना सर्वांगीण विकास की अवधारणा सार्थक नहीं होगी। महिला मोर्चा की सदस्यों को घर घर दस्तक देकर पार्टी की सदस्यता महिलाओं को ग्रहण करानी चाहिए। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सरकार की नीतियों व पार्टी की विचारधारा से आम जन में उत्साह है। मोर्चा की सदस्यों को आधी आबादी का विश्वास हासिल करके उन्हें अपना सदस्य बनाना होगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की सक्रियता समाजिक परिवर्तन को लेकर एक अच्छा संकेत है। महिला मोर्चा इसमें अपनी भूमिका निभाते हुए आधी आबादी को पार्टी का सदस्य बनाये। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा ममता पाण्डेय ने कहा कि आदि काल से संस्कृति व संस्कार को विकसित करने के साथ राष्टवाद के भाव को प्रसारित करने में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है। महिलाओं में कुशल नेतृत्व करने की क्षमता है। महिला मोर्चा महिलाओं से संवाद स्थापित करके उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं व उसके लाभ के विषय में जानकारी प्रदान करे। इससे पहले पार्टी कार्यालय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री माया सिंह, अशोका द्विवेदी, जिलाध्यक्ष डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, महानगर अध्यक्ष रीना द्विवेदी, नलिनी श्रीवास्तव, बसंती सिंह, आशा गौड़, शकुंतला त्रिपाठी, स्मृता तिवारी, विजेता जायसवाल, उमा दूबे, शशि रानी शर्मा, यमुनोत्री केसरवानी, दया मिश्रा मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya