बकरी चोरी के आरोप में युवक को दी तालिबानी सजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने सगे भाईयों का शांति भंग में किया चालान

रूदौली। रूदौली सर्किल के पटरंगा थाना क्षेत्र में एक युवक को बकरी चोरी के आरोप में दो सगे भाइयों द्वारा तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।

मामला पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम रानीमऊ का है जहाँ शुक्रवार को दो सगे भाईयों सलमान एवं फुरकान निवासीगण रानीमऊ द्वारा 20 वर्षीय युवक मोहम्मद आदिल निवासी ग्राम माजनपुर को बकरी चोरी के आरोप में उसका हाथ-पैर पेड़ में बांध कर पिटाई की गई। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मो. आदिल को बंधन से मुक्त कराया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुची और पीड़ित को मुक्त कराया साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका शांति भंग में चालान किया है।

इसे भी पढ़े  लेखपाल को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya