अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के तत्वाधान में गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या के द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुई उन्होंने प्रमुख रूप से बालिकाओं के लिए ताइक्वांडो, जूडो ,कराटे आदि को उनके विकास के लिए उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस प्रतियोगिता में गोंडा बलरामपुर सुल्तानपुर बहराइच बाराबंकी आदि जिलों डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय के लगभग 80 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक जिला सचिव भगवान दास अग्रवाल जी ने बताया इस प्रतियोगिता में जो स्वर्ण पदक विजेता होंगे वह अमृतसर में होने वाली ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस दौरान गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के गुरु नानक सभागार में मुख्य अतिथि माननीय रोली सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या, रोहित सिंह भाजपा नेता अयोध्या सरदार प्रतिपाल सिंह पाली सचिव गुरु नानक एजुकेशन सोसायटी अयोध्या, आयोजक अध्यक्ष अमनदीप सिंह सीओ गुरु नानक एजुकेशन सोसायटी, पर्यवेक्षक जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री भगवानदास अग्रवाल, आदित्य प्रताप प्राचार्य गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या, संजय शर्मा जिला सचिव बास्केटबॉल अयोध्या, धर्मेंद्र सिंह विद्यालय क्रीडा समिति सचिव अयोध्या मौजूद रहे

प्रतियोगिता में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता चल रही जिसमें अंडर 46 केजी में अंजलि तिवारी कमला नेहरू इंस्टीट्यूट अंडर 49 केजी में अनुभवी श्रीवास्तव देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अंडर 53 केजी खुशी अस्वाल नंदिनी नगर पीजी कॉलेज अंडर 57 केजी पूजा यादव डॉ राममनोहर लोहिया अवध अवध विश्वविद्यालय अंडर 62 केजी सौंदर्य अग्रवाल शिव सावित्री महाविद्यालय रुदौली अंडर 6 7 केजी प्रियंका कुमारी देव इंद्रावती पीजी कॉलेज प्लस 6 7 केजी मुस्कान अग्रवाल शिव सावित्री महाविद्यालय रुदौली यह सभी खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता रहे उनसे कंपटीशन में व्यक्तिगत में प्रीति चौबे व टीम स्पर्धा में अंजली सिंह मुस्कान अग्रवाल सुंदर अग्रवाल विजेता रही

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya