दीपोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी झांकी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गुरूवार को प्रातः 7 बजे प्रारम्भ होगी ‘रन फॉर आस्था’

अयोध्या। दीपोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी झॉकी। कामता प्रसाद सुन्दर लाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय में सजधज कर तैयार है झॉकिया। मुख्य कार्यक्रम 26 अक्टूबर को साकेत महाविद्यालय से गाजे बाजे के साथ 11 झॉकिया (जो रामायण कालीन घटनाओ पर अधारित है) प्रातः 10 बजे निकल कर धीरे-धीरे टेढ़ी बाजार चौराहा, बिड़ला धर्मशाला, अयोध्या कोतवाली, तुलसी उद्यान, बंधा तिराहा होते हुए सांय 02 बजे तक रामकथा पार्क पहुॅचेगी। सभी झॉकियों पर रामायण कालीन सजीव पात्र विभिन्न आकर्षक मुद्रा में विराजमान होंगे। झॉकियो पर जनमानस द्वारा फूलो की पंखुड़ियों की वर्षा की जायेंगी। फूलो, व आरती के माध्यम से झाकियो पर विराजमान भगवान के दर्शन के साथ व्यापक स्वागत की तैयारी की गई है। सभी झॉकियॉ निर्धारित मार्ग पर धीरे-धीरे चलेंगी। एक-एक झॉकियो के बाद सांस्कृतिक विभाग के कलाकार अपनी कलाओ का प्रदर्शन भी करेंगे, जिससे झॉकी मार्ग का दृश्य मनोरम व भव्य होगा। जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनन्द व उप निदेशक, सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने संयुक्त रूप से तैयार झॉकियां का अवलोकन किया सभी तैयारियॉ पूर्ण है 24 अक्टूबर को सांय 04 बजे झॉकियॉ निधारित मार्ग पर रिहसर्ल करेंगी।

प्रातः 7 बजे प्रारम्भ होगी ‘रन फॉर आस्था’

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दिनांक 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होने वाले ‘‘रन फॉर आस्था’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं, साधु संतों, छात्र-छात्राओं, डॉक्टर, समाजसेवी संगठनों, संस्थाओं एवं बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि ‘‘रन फॉर आस्था’’ कार्यक्रम का शुभारंभ 24 अक्टूबर की प्रातः 7 बजे राम की पैड़ी से प्रारंभ होकर पंचकोसी परिक्रमा मार्ग होते हुए राम की पैड़ी पर ही समाप्त होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रथम दो हजार धावकों को टी-शर्ट प्रदान किया जाएगा तथा दौड़ पूरी करने वाले प्रथम सौ धावको को ट्रैक सूट तथा प्रथम 10 धावकों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। यू0पी0डा0 द्वारा संचालित ‘‘रन फॅार आस्था’’ कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी श्री झा ने 4 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है, जो प्रातः 6 बजे से अपने से संबंधित क्षेत्रों में रहकर काय्रक्रम की समाप्ति तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya