श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा हुआ का शपथ ग्रहण समारोह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाज के उत्थान व सेवा के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की

अयोध्या। श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा फैजाबाद के चुने हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह वजीरगंज स्थित मारवाड़ी भवन में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ उक्त जानकारी श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी अभिषेक अग्रवाल ने दी समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला तथा विशिष्ट अतिथि प्रख्यात समाजसेवी भागीरथ पचेरीवाला मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला का स्वागत वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने किया तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार सिंघल उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार अग्रवाल महामंत्री पद पर अरविंद कुमार अग्रवाल मंत्री पद पर अरुणेश बंसल कोषाध्यक्ष पद पर महेश कुमार अग्रवाल भंडार मंत्री पद पर अरविंद्र अग्रवाल (बबलू )सह भण्डार भंडार मंत्री पद पर नील कमल अग्रवाल तथा आय-व्यय निरीक्षक पद पर अजय सिंघल ने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण की तथा संपूर्ण समाज के उत्थान व सेवा के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की शपथ ग्रहण समारोह में मारवाड़ी अग्रवाल सभा के समस्त सदस्यों के अलावा मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट मारवाड़ी महिला मंडल के पदाधिकारी ने भी प्रतिभाग किया।
श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी बहुत ही अच्छे ढंग से संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे और संगठन को हमेशा आगे ले जाने का निरंतर प्रयास भी करेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya